रविन्द्र कुमार सिंह बने लोजपा (रा) के प्रदेश संगठन मंत्री

गणादेश ब्यूरो
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी के पूर्व महनार प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। उक्त मनोनयन से पार्टी के तमाम वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है।
उक्त अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये पार्टी के निष्ठावान नेता हैं, जो पूरी लगन के साथ पार्टी द्वारा दिये गये सभी अहम जिम्मेवारी का निर्वाह करते रहे हैं।
राजेश भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, राकेश रौशन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, चंदन सिंह, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, ओम प्रकाश भारती समेत पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *