रांची बवाल : 36घंटे बाद भी अबतक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी, एसएसपी ने कहा- आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकलेंगे

रांची : राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रवियों द्वारा हिंसा की घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस को कोई खास सफलता हासिल नहीं लगी है। इस घटना में अबतक दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने 25 नामजद एफआईआर दर्ज किया है
साथ ही सैकड़ों अज्ञात लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के अलबर्ट एक्का चौक से लेकर बिग बाजार तक कर्फ्यू जैसा नजारा है। जबकि जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों में धारा 144 लागू किया है। इस रूट की सभी दुकानें रविवार को बंद रही। सभी तरफ पुलिस जवानों की तैनाती दिखी। मेन रोड के हनुमान मंदिर और अलबर्ट एक्का चौक पर पुलिस की विशेष चौकसी थी। हर आने जाने वाले राहगीरों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। सारे वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना में जो भी दोषी होंगे उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
वहीं घटना के तार यूपी से होने के सवाल पर कहा कि झारखंड की घटना उससे भिन्न है। हिंसा करने वाले जहां भी होंगे उसे दबोचा जाएगा। आरोपी को पाताल से भी ढूंढ निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *