रांची नगर निगम चुनाव : कई वार्डों के परिणाम घोषित, विजयी पार्षदों की सूची जारी

रांची : रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी रही। जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते गए, विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाइयां दीं।
अब तक घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड संख्या 01 से नकुल तिर्की विजयी घोषित हुए हैं, जबकि वार्ड 02 से सविता कच्छप ने जीत दर्ज की। वार्ड 04 से अमित मुंडा, वार्ड 07 से मीनू देवी तथा वार्ड 08 से किरण खलखो ने बाजी मारी। वहीं वार्ड 09 से प्रीति रंजन और वार्ड 10 से संगीता देवी विजयी रहीं।
वार्ड 13 से पवन तिर्की, वार्ड 14 से अंजू देवी, वार्ड 19 से गीता कुमारी और वार्ड 20 से सुनील यादव को जीत मिली। वार्ड 21 से मो. एहतेशाम तथा वार्ड 22 से मो. असलम निर्वाचित हुए। वार्ड 25 का परिणाम फिलहाल लंबित बताया गया है, जहां सुषमा राज आगे चल रही हैं।
इसी तरह वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 27 से बबली सोनी, वार्ड 29 से सुनील यादव, वार्ड 31 से नीरज कुमार और वार्ड 33 से कुमुद कुमारी झा विजयी घोषित किए गए हैं। वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 39 से शीला देवी तथा वार्ड 40 से सुचिता रानी राय ने जीत हासिल की।
वार्ड 41 से नीलम चौधरी, वार्ड 42 से ममता देवी, वार्ड 44 से परमजीत सिंह, वार्ड 48 से अमित मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून भी निर्वाचित घोषित हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शेष वार्डों की मतगणना जारी है और सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और नए पार्षदों से क्षेत्र के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *