गोड्डा तक चलेगी रांची-दुमका एक्सप्रेस, टाइम टेबल जारी

रांचीः रांची से दुमका जानेवाली ट्रेन अब गोड्डा तक चलेगी। दुमका से गोड्डा और गोड्डा से दुमका के बीच टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। 10 अप्रैल को रामनवमी है। माना जा रहा है कि इसी दिन से रांची-दुमका एक्सप्रेस विस्तार गोड्डा तक होगा।

रांची से भागलपुर जानेवाली ट्रेन का गोड्डा तक पहले ही विस्तार हो चुका है। इससे गोड्डा तक पहुंचने की राह आसान हो चुकी है। पर रांची-गोड्डा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन ही चलती है। अब रांची-दुमका एक्सप्रेस के विस्तार से हर दिन गोड्डा पहुंचने को ट्रेन मिल जाएगी। इसके साथ ही गोड्डा और आसपास के लोगों को दुमका, जसीडीह, जामताड़ा, धनबाद और रांची पहुंचने के लिए भी प्रतिदिन ट्रेन मिलेगी। गोड्डा सांसद ही रांची-दुमका एक्सप्रेस को गोड्डा से हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।
ऐसा है टाइम टेबल

18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस

रांची – रात 9:30

बोकारो रात 11:40

धनबाद – रात 2:00

जसीडीह – सुबह 5:25

दुमका – सुबह 7:25

गोड्डा – सुबह 9:35


18620 दुमका -रांची एक्सप्रेस

गोड्डा – शाम 4:35

दुमका – शाम 6:55

जसीडीह – रात 8:20

धनबाद – रात 11:48

बोकारो – रात 1:30

रांची – सुबह 3:55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *