बजट सत्रः सदन में मॉब लिंचिंग कानून को लेकर सदन में हंगामा,झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि भाजपा के दबाव में बिल को वापस किया गया

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बुधवार को राजभवन की ओर से मॉब लिंचिंग बिल वापस किए जाने पर झामुमो ने निशाना साधा है। झामुमो विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि भाजपा के दबाव में बिल को वापस किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले नहीं चाहते कि रुपेश पांडेय के हत्यारों को सजा मिले। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस से लेकर थानेदार और अधिकारी तक भी नहीं। पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बैजनाथ महतो की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बंगाल में घटनाएं हो रही हैं। उसी प्रकार झारखंड में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कानून को झारखंड में लागू करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की तरह ही झारखंड में भी कांग्रेस खत्म हो जाएगी। इसके बाद सदन में बीजेपी विधायक वेल में आकर विरोध जताने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *