रांची जिला युवा कांग्रेस नेता महताब अंसारी उर्फ पप्पू गिरफ्तार
रांची : रांची पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे रांची जिला युवा कांग्रेस नेता महताब अंसारी उर्फ पप्पू को पश्चिम बंगाल के मंदारमनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर जमीन विवाद के दौरान सरेआम फायरिंग करने का आरोप है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर पश्चिम बंगाल में रह रहा था।
गुप्त सूचना मिलने पर रांची पुलिस की विशेष टीम ने मंदारमनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसे रांची लाकर पूछताछ करेगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान जमीन कारोबार और उससे जुड़े अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने शरण दी, इसकी भी जांच की जा रही है।


