रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस की हुई बैठक,संगठनात्मक एवं बूथ कमेटी गठन पर चर्चा

रांची: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष सह नगडी़ प्रखंड प्रभारी माधो कच्छप की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा एवं बूथ कमेटी गठन जल्द से जल्द करने पर जोर दिया गया। साथ ही साथ “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करके समस्याओं का निदान करने हेतु लोगों को मदद करने की चर्चा हुई।
इस बैठक में नगड़ी प्रखंड के प्रभारी माधो कच्छप ने कहा कि संगठन को दुरुस्त करने की जरूरत है ,और “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। तभी आम जनता लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, जिला प्रवक्ता संजय सरैया महासचिव शाहिद अहमद, जिला सचिव फिरोज आलम , प्रखंड अध्यक्ष श्री सहावीर लोहरा,मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष नीलम तिग्गा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस अध्यक्ष विश्वा तिर्की, प्रखंड महासचिव महावीर नायक, प्रखंड महासचिव मकसूद अंसारी, शाहिद मास्टर प्रखंड महासचिव शेख आलाम प्रखंड उपाध्यक्ष माहिर अंसारी प्रखंड सचिव जतरी देवी प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज तिर्की प्रखंड कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार मुंडा पीटर पॉल होरो, लक्ष्मी देवी, निरुपमा तिग्गा ,अनीता तिग्गा, समीर अंसारी, कुदलौंग पंचायत अध्यक्ष बसंत बखला, सपरोम पंचायत अध्यक्ष महादेव तिग्गा, नगड़ी पंचायत अध्यक्ष सरफूल अंसारी, उत्तरी टूंडूल पंचायत अध्यक्ष पंचू महतो ,पीयूष तिर्की, महबूब अंसारी, रश्मि तिर्की, अहमद अंसारी और अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *