गढ़वा-पलामू में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को झारखंड में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार झारखंड के गढ़वा एवं पलामू जिले में जारी रहेगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कतिपय कारणों से राहुल गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। न्याय यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर अखिल भारतीय एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहेंगे। श्री शांति ने पलामू एवं गढ़वा जिले के कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओ एवं आम जनता से न्याय यात्रा मे भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *