महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और सुराज के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बाबूलाल मरांडी

रांची: महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी के नाम पर वर्षों तक राजनीति हुई लेकिन गांधी के ग्रामीण विकास, स्वावलंबी भारत और सुशासन के सपनो को तेज गति से पूरा होते देश देख रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव को शहर से जोड़ने का पहला प्रयास श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी ने शुरू किया जिसे मोदी जी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा ।
कहा कि चाहे शौचालय हो,या बैंक में जन धन खाता,गैस चूल्हा हो या फिर पक्के मकान ये शहरी और पैसे वालों की सुविधा मानी जाती थी।लेकिन आज गांव का एक सामान्य परिवार,गरीब परिवार इन सुविधाओं का लाभ ले रहा।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त किए बिना सुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती।आज प्रधानमंत्री जी के प्रयास से भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगाने के तंत्र विकसित किए जा रहे। गरीबों ,किसानों के खाते में सरकारी सुविधा का लाभ डिबिटी के माध्यम से मिल रहा।
उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना ने गांव के पारंपरिक हुनर मंद कारीगरों को आगे बढ़ाने,का सार्थक प्रयास है।जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने पूज्य बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी के विचार आज पूरे विश्व केलिए प्रासंगिक है। गांधी के विचारों पर अब दुनियां चिंतन कर रही।
उन्होंने कहा कि शांति का मार्ग अहिंसा के अतिरिक्त कुछ नहीं हो सकता इसे दुनिया गंभीरता से ले रही।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का आवश्यकतानुसार सदुपयोग , पर्यावरण संरक्षण भी गांधी के विचारों में शामिल रहा है।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नही विचार हैं।जीवन चिंतन है । गांधी भारती पहचान हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि गांधी को अब दुनियां नमन कर रही । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी 20देशों के राष्ट्रध्यक्षो का राजघाट पर गांधी को नमन करना दुनियां की महाशक्तियों के बीच महात्मा गांधी की महिमा को प्रकट करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खादी वस्त्रों की हुई खरीदारी

महात्मा गांधी को नमन करते हुए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य नेताओं एवम पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची रातु रोड स्थित खादी भंडार से खादी वस्त्रों की खरीदारी की और लोगों से खादी वस्त्र के उपयोग करने ,बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खादी का सम्मान देश के लाखों ग्रामीण कुटीर वस्त्र उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों,श्रमिकों ,कारीगरों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि आज खादी वस्त्रों का विश्व बाजार में मांग बढ़ी है। दुनिया के भारत की पारंपरिक वस्त्रों को आज अपने दैनिक उपयोग में बढ़ावा दे रहे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवम देश के कारीगरों को मजबूत बनाने केलिए खादी के उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने वर्ष में एक दो वस्त्र खादी का अवश्य खरीदने का जनता से आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर,रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ,महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *