पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, कई दिग्गजों ने की आगवानी

पटनाः एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पटना पहुंची। एयरपोर्ट पर एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने उनकी आगवानी की। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय, उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान, दीघा के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। झारखंड में भी द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया था। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि एनडीए की ओर से एक शिक्षित जागरूक आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश की गई है। अब तक इस तरह के प्रत्याशी को किसी दल ने भी तरजीह नहीं दी थी। न सिर्फ एनडीए गठबंधन बल्कि सभी दलों के जागरूक जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे द्रौपदी मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *