राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू ही जाएंगी,देवघर और मोरहाबादी जाने का कार्यक्रम रद्द

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन का कार्यक्रम में फेरबदल हो गया है. राष्ट्रपति का देवघर जाने और मुख्य समारोह मोरहाबादी जाने का कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है. वह केवल बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू ही जाएंगी. मिल रही जानकारी के अनुसार देर शाम राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो सकता है. कार्यक्रम जारी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि वह उलिहातू जाएंगी या नही.

झारखंड सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *