भाजपा के हेमन्त हटाओ, झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन को मिला जनता का भारी समर्थन:-दीपक प्रकाश

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के द्वारा हेमन्त सरकार के भ्रस्टाचार,खनिज संपदाओं की लूट के खिलाफ 7 नवम्बर से लेकर 13 नंवबर तक चलाये गए हेमन्त हटाओ,झारखण्ड बचाओ जनआक्रोश प्रदर्शन की सफलता पर जनता एवम भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। जिस प्रकार से भाजपा के आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की देवतुल्य जनता की भागीदारी रही उसे देखते हुए हम कह सकते है कि राज्य की भ्रस्ट हेमन्त सरकार को अब राज्य की जनता एक क्षण भी गद्दी पर बैठे नही देखना चाहती है।इस सरकार के अब गिनती के दिन चल रहे है। राज्य की जनता को अब यह एहसास हो चुका है कि जितना दिन हेमन्त सरकार राज्य में रहेगी झारखंड के विनाश भी उतनी होगी। अतः राज्य की जनता भी हेमन्त सोरेन की सरकार को हटाने के लिए कमर कस चुकी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रस्टाचार, बालू,कोयला, पत्थर तथा अन्य खनिज पदार्थों की लूट,राज्य में विकास की धीमी गति,राज्य में गिरती कानून ब्यवस्था,तुस्टीकरण जैसी कई समस्याओं से राज्य की जनता त्रस्त और परेशान है,अब राज्य की जनता इस सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहती है,इसका साफ संकेत भाजपा के आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में देखने को मिला।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य के 24 जिलों के 253 प्रखंडो में आक्रोश जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें राज्यभर से 2,17,309 लोगो ने कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाकी बचे प्रखंडो में कल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

      श्री प्रकाश ने उम्मीद जताते हुए कहा कि 19 नवम्बर से लेकर 21 नवम्बर तक जिला स्तरीय हेमन्त हटाओ, झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन में भारी संख्या में राज्य की जनता शामिल होगी।

मुख्यमंत्री के धमकी से नहीं डरी जनता, ना डरे भाजपा कार्यकर्ता,प्रदर्शन में बढ़ी भीड़

श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिसप्रकर से भाजपा के कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने की धमकी दी थी उसका कोई असर न कार्यकर्ताओं पर पड़ा और न जनता पर। बल्कि धमकी के बाद सरकार के खिलाफ आक्रोश और बढ़ता ही चला गया।

सात दिनों तक चले आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपुर्णा यादव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय सही प्रदेश के पदाधिकारी ,कोर कमिटी सदस्य,सांसद,विधायकगण,जनप्रतिनिधि,एवं कार्यसमिति के सदस्य,बूथ से लेकर पंचायत,मंडल,जिला एवम प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *