आदिवासियों की सबसे ज्यादा विरोधी कांग्रेस पार्टी रही है:प्रतुल शाह देव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेता वर्तमान में आदिवासियों के हितों के लिए आंसू बहाने का नाटक कर रहे है।जबकि इनका इतिहास आदिवासियों पर अत्याचार से भरा हुआ है।
प्रतुल ने कहा कि सरायकेला खरसावां गोली कांड में हजारों आदिवासियों को गोली मार दिया गया था। गुआ गोली कांड में झारखंड आंदोलनकरियों को थाने के हाजत से बाहर निकालकर गोली मार दी गई थी। दोनों समय कांग्रेस की ही सरकार प्रदेश में थी। मामले को रफा दफा कर दिया गया।प्रतुल ने कहा कि झारखंड आंदोलन की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी ही रही थी। आंदोलनकारी पर जुल्म ढाया गया था।कांग्रेस ने आजादी के बाद से इस मांग को लंबे समय तक लटका कर रखा। आवश्यकता पड़ने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों को खरीद भी लिया लेकिन अलग राज्य नहीं दिया था।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब देश को पहली बार एक आदिवासी राष्ट्रपति मिलने वाली थी तो कांग्रेस ने पूरे देश में द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोटिंग की थी। कांग्रेस ने अपने अधिकांश सहयोगी दलों से भी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोट दिलाया था। उसे समय इनका आदिवासी प्रेम गायब हो गया था।ये घटना इनका आदिवासियों के प्रति असली सच को उजागर करता है।
प्रतुल ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर आज घड़ियाली आंसू बहने वाली कांग्रेस का पूरा इतिहास आदिवासियों पर जुल्म से भरा हुआ है।इस पाप को वह कितना भी धोने की कोशिश करें, वह नहीं धुलने वाला है क्योंकि दाग बहुत काले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *