झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,नेमरा में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी चल रही है। उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ के नेमरा गांव में होगा। उनका पार्थिव शरीर शाम छह बजे लाया जाएगा
वहीं उनके निधन पर झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक की घोषणा कर दिया गया है । इस दौरान राज्य सरकार के द्वारा कोई भी कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
आज पार्थिव शरीर मोरहाबादी आवास में लाया जाएगा। कल सुबह पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, वहां से पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाएगा। राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झंडा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।



