वरिष्ठ शिक्षाविद् संजीव कुमार को डीपीएस स्कूल में अखिलेश कुमार ने किया सम्मानित
पटना।शिक्षा शेरनी का दूध है! जो पीएगा?वो दहारेगा!कौन कहता है कि आसमां में सुराग हो नहीं सकता?एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों?उक्त बातें बिहार के वरिष्ठ शिक्षाविद् संजीव कुमार ने कही!वे मंगलवार को बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय से सटे डीपीएस स्कूल में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने रोहतास जिले में शिक्षा व सामाजिक कार्यों में बेहतरीन योगदान के लिए डीपीएस स्कूल के सचिव व बीजेपी नेता अखिलेश कुमार की जमकर सराहना की।वहीं बिहार के वरिष्ठ शिक्षाविद् संजीव कुमार को सम्मानित करते हुए डीपीएस स्कूल के सचिव अखिलेश कुमार ने कहा कि बिहार में संजीव सर ने शिक्षा का अलख जगाया है।जहां अपनी दृढ़ संकल्प व बेहतरीन प्रतिभा से हजारों गरीब छात्रों को देश ही नहीं विदेश में भी परचम लहराने का अवसर दिया है।इन्हें अपने संस्थान में सम्मानित करना गौरव की बात है।बिहार के निजी स्कूल संचालकों को संजीव सर से प्रेरणा लेनी चाहिए।उक्त समारोह में प्रिंसपल वसंत दास,कमलेश कुमार,विमलेश कुमार व सोनू सिंह के अलावा कई वरिष्ठ शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।



