रिम्स अधीक्षक ने कहा, रिम्स में चल रहा है आठ घायलों का ईलाज

रांचीः रिम्स के अधीक्षक डा हीरेंद्र बिरुआ ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि रिम्स में आठ घायलों का ईलाज चल रहा है। इसमें एक पुलिस का जवान भी है, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्हें तमाम मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाक्टरों के मुताबिक नदीम अंसारी के गले में गोली लगी है। सिर में खून का थक्का जमा हो गया है। गले में गोली लगने के कारण ही सिर में खून का थक्का जम गया है। फिलहाल नदीम अंसारी वेंटिलेटर पर इलाजरत है। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि दोनों मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। अधीक्षक ने बताया कि मो अफसर के बाएं जांघ में छर्रा फंसा हुआ है। वहीं, मो सरफराज के कमर के पीछे के हिस्से में छर्रा फंसा हुआ है। रेडियो ओपेक्स जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है।
किनका चल रहा है ईलाज
मो शाहबाज : हिंदपीढ़ी, कुर्बान चौक का रहने वाला है। इसके पैर में गोली लगी है। ऑर्थो वार्ड में भर्ती है।
मो उस्मान : लोअर बाजार का रहने वाला है। कंधा में गोली लगी है। सर्जिकल आइसीयू में भर्ती है।
मो तबराक कुरसी : करबला चौक का रहने वाला है। दाएं पैर में गोली लगी है। सर्जिकल आइसीयू में भर्ती है।
अफसर हुसैन : हिंद पीढ़ी इलाके का रहने वाला है। जांघ में गोली लगी है। सर्जिकल आइसीयू में भर्ती है।
मो सरफराज : लातेहार जिले का निवासी है। वह लॉज में रहता था। छर्रा लगने से घायल है। सर्जिकल आइसीयू में भर्ती है।
साबिर अंसारी : इस्लाम नगर का रहने वाला है। पहले सीटीवीएस में भर्ती था। अभी सर्जिकल आईसीयू में भर्ती है।
नदीम अंसारी : मुजाहिद नगर, हिंद पीढ़ी का रहने वाला है। गले में गोली लगी है। स्थिति नाजुक है। ट्रामा आइसीयू में भर्ती है।
अखिलेश कुमार सिंह : पुलिस जवान है। पैर में हल्की गोली लगी है। आर्थो वार्ड में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *