मेयर भोलू पासवान के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट शेयर होने से राजनीति तेजनिर्मल महाराज

बोकारो – चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर होने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। पोस्ट में लिखा था — सुन ले बेटा विक्की राय, तेरा भी होगा अजय राय पार्ट-2। इस पोस्ट के सामने आने के बाद यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
इसी मामले को लेकर भाजपा चास दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विक्की राय ने चास थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विक्की राय ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें चास मेयर और बोकारो विधायक को टैग किया गया था। उन्होंने कहा कि अगली सुबह कई लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि भोलू पासवान की ओर से सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी दी गई है। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद अकाउंट हैक हो गया हो, इसलिए उन्होंने एक दिन तक इंतजार किया। लेकिन जब भोलू पासवान की ओर से कोई खंडन नहीं आया, तब उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने भी मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा हमने चूड़ी नहीं पहन रखी, अगर कोई भाजपा के कार्यकर्ता को आँख दिखाएगा तो उसकी आंखें निकाल ली जाएगी, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की आलोचना होना स्वाभाविक है, लेकिन इस तरह की भाषा और बयानबाजी गलत है। सुरेंद्र राज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा प्रतिनिधिमंडल एसपी से मुलाकात करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।पीड़ित बिक्की राय ने कहा कि इससे पहले भी मेयर के द्वारा कई लोगों के साथ विवाद हो चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *