बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती मामले का पुलिस ने किया खुलासा

रांची: हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर रात एक अभियान चलाकर वाराणसी के सारनाथ (सिंहपुर) से अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया.

​पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में लूटा गया सामान बरामद किया है. बरामद सामनों में ​सोना: 912.22 ग्राम​नकद: 20 लाख रुपये और डकैती में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *