गिरीडीह में गरजे पीएम मोदी,कहा-जेएमएम,कांग्रेस और राजद के नेता बौखला गए हैं
कोडरमा: पीएम मोदी ने मंगलवार को गिरीडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं किसी राज घराने में पैदा नहीं हुआ हूं। मैं एक गरीब परिवार में पैदा लिया हूं। मैंने गरीबी करीब से देखा है। इसलिए मैं गरीबों की समस्याओं को जनता हूं। उन्होंने कहा कि इसी कोडरमा में झामुमो,कांग्रेस और राजद के नेता मुझे गोली मारने की धमकी दिया था। मैं डरने वाला नहीं हूं,मेरे साथ आप करोड़ों गरीबों का आशीर्वाद प्राप्त है। यही मेरा कवच है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आपके स्वास्थ्य की चिंता किया है। इसके लिए पांच लाख रुपए का आयुष्मान योजना से जोड़ा है। यही नहीं आपको पक्के मकान दिया है। जो भी छूट गए उसे तीसरी बार जब मैं पीएम बनूंगा तो पक्का का मकान होगा। उन्होंने कहा एनडीए की सरकार ने गांव गांव बिजली पहुंचाने का काम किया। लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो अनाज गोदाम में रखे रखे सड़ जाते थे। गरीबों को नहीं दिया जाता था। मैंने आज लाखों गरीब परिवारों को राशन पहुंचाने का काम किया। पीएम ने कहा कि मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं, बल्कि उससे टकराना आता है। जब फौलादी हौसला हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी चरण चूमने लग जाती है। उन्होंने कहा कि जब देश में मजबूत सरकार होती है तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है। देश के लोगों का हित देखती है लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती। मैं देशवासियों से कहूंगा कि आपने जितना सुना है, झुमरी तिलैया उससे ज्यादा सुंदर है।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,आजसू प्रमुख सुदेश महतो,गिरीडीह से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी,कोडरमा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी सहित कई एनडीए के नेता मौजूद थे।



