रनिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
खूंटी: खूंटी जिला के रनिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज स्थानीय बलाकेल खेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता रनिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जोन कन्डुलना ने की। इस अवसर पर सांसद श्री कालीचरण मुंडा , जिला प्रभारी चैतू उरांव एवं खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा गरिमामय उपस्थिति के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी एवं पंचायत कमिटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सम्मेलन में मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी प्रखंड एवं पंचायत पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सभी कार्यकर्ता BLO के साथ मिलकर घर-घर संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य नागरिक SIR से छूट न जाए। उन्होंने सभी से इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
सांसद श्री कालीचरण मुंडा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को ले जाने पर जोर दिया। अध्यक्ष जोन कन्डुलना ने सभी कमिटी को निर्देश दिया कि BLO के सहयोग से अभियान तेज किया जाए।
साथ ही मौके पर प्रखंड पदाधिकारियों एवं पंचायत पदाधिकारियों ने सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी के समक्ष आपने क्षेत्र की समस्या से रूबारू कराऐ साथ ही सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे दूर होगा। मौके पर प्रदेश सहकारिता के महासचिव नाईमुधीन खां,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, जिला महासचिव प्रानीत तोपनो, विधानसभा प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, अजीत माड़की, बसंत बारवा, रामसिंह राम, तुलसी राम , सांसद प्रतिनिधि शम्शुद्दीन आन्सारी,जुनास कन्डुलना, रविकिशन, तुरतन होरो, सनारति बरवा ।


