पंचायत चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक ने मतदान की तैयारियों का लिया जायजा

खूंटी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में होनेवाले मतदान की तैयारियों को लेकर समान्य प्रेक्षक शेखर जमुआर ने चुनाव सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का अवलोकन किया।
श्री जमुआर (संयुक्त सचिव- खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, रांची) को सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा मुख्य रूप से रनियां, तोरपा एवं कर्रा में द्वितीय चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए नामंकन पत्र क्रय एवं नामंकन दाखिल सम्बन्धित कार्यों का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में सामान्य प्रेक्षक द्वारा नामंकन के कार्यों का निरीक्षण कर चुनाव के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सम्बन्धित निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा सभी तैयारियों का विस्तृत विवरण सामान्य प्रेक्षक को उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावे निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा मतदान से सम्बंधित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं, कुल मतदान केंद्र, संवेदनशील मतदान केंद्र व अन्य व्यवस्थाओं से सम्बन्धित दिशा-निर्देश दिए।
इसी कड़ी में सामान्य प्रेक्षक ने तोरपा प्रखण्ड में प्रखण्ड स्तरीय कर्मियों के लिए जारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे व्यक्तियों के द्वारा चुनाव संचालन के निमित्त महत्वपूर्ण कर्तव्य का निष्पादन किया जाना है। आज आप सभी को मतदान से जुड़ी कागजी प्रक्रिया, मतपेटी संचालन सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर प्रशिक्षकों के माध्यम से विस्तृत जानकारी मुहैया कराई जा रही है। प्रशिक्षकों के द्वारा दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात करें, जिससे आप अपने प्रखंड क्षेत्र के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित कर पाएंगे। यदि प्रशिक्षण के दौरान आपके मन में कोई भी दुविधा आती है तो उसका भी निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि जिले में स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *