कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी : पीएम मोदी

पटना: मुंगेर में लालन सिंह के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला।
पीएम ने कहा कांग्रेस धर्म के आधार पर ओबीसी का आरक्षण का हिस्सा अपने चहते वोट बैंक को देना चाहती है।धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहती है। कर्नाटक में उन्होंने एक मॉडल बनाया है। धर्म के आधार पर आरक्षण लाने की योजना बनाई तो सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से एक अध्यादेश लाकर कर्नाटक में सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ओबीसी बना दिया है। इसका परिणाम ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हिस्सा मुस्लिम को दे दिया। अब वे पूरे देश में करना चाहते हैं। पिछड़ी जाति का जो आरक्षण मिला है, उसमे वे डाका डालेंगे ओर अपने वोट बैंक को देना चाहेंगे। लेकिन जबतक मोदी है तबतक ये एसी, एसटी, ओबीसी का हक छीन कर धर्म के आधार पर उनका हक नहीं मार पाएंगे। यह मोदी की गारंटी है।
पीएम ने कहा कि आज बिहार में इस चुनावी जंग में जो लड़ाई चल रही। एक तरह एनडीए का विकास मॉडल है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन का तुष्टिकरण है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी ने कहा है कि देश भर में हर परिवार की उसकी कमाई का,उसकी प्रॉपर्टी का सर्वे करेंगे। कांग्रेस की बुरी नजर आपके संपत्ति पर पड़ गई है। आप पर विरासत टैक्स लगाएगी। हर परिवार का एक्सरे कराएगी।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक आप आपने बच्चों को अपनी संपत्ति नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस इस संपत्ति का आधा हिस्सा हड़प लेगी। आपके बाद आपके संतान की संपत्ति को आधे हड़प लेगी। आप अपने बच्चों को विरासत में नहीं दे पाएंगे। ऐसा भयानक विचार लेकर आए हैं। इसमें राजद मौन रखकर मजा लेना चाहते हैं। ये लोग अपने खामखास वोट बैंक को बांट देंगे। आज देश के नौजवान चिंतित है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। मरने के बाद भी लूटेंगे। कांग्रेस की इस मिशन में राजद साथ दे रही है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार मुद्रा योजना, स्टाट अप योजना से लाखों लोगों को मदद दे रही है। लेकिन कांग्रेस छोटे उद्योग पर टैक्स लगाना चाहती है।
प्रधानमंत्री ने संबोधन में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। साथ ही कहा कि आपके वोट की शक्ति से आने वाले दिनों में भारत और मजबूत बनेगा।
पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत अंगिका भाषा से किया। साथ लोगों से कहा कि यहां से जब आप अपने घर जाए तो अपने पड़ोसियों को मेरा प्रणाम बोल देना।लोगों का आशीर्वाद मेरी शक्ति है।
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। मुंगेर जिले में स्वास्थ्य,शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। जात के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इसमें जात पात और परिवारवाद कर रहे हैं। गलती से भी उन लोगों को वोट कर दीजिएगा तो बर्बाद हो जायेगा,आपका सबकुछ लूट लेगा।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोगों को संविधान पर कांग्यूजन पैदा कर रहे हैं। संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान कोई नहीं बदल सकता है। उन्होंने इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को वोट करने की अपील की।
उपस्थित एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *