अजय सहनी किये जायेंगे सम्मानित

गणादेश बथनाहा:
जोगबनी नगरपरिषद क्षेत्र के युवा समाज सेवी अजय सहनी किसी परिचय का मोहताज नही है।अजय सहनी अमौना पंचायत के पूर्व सरपंच भी रह चुके है।इस बार जोगबनी नगरपरिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद के पद हेतु अपनी पत्नी को भी उतारा है।मीरगंज के पास अक्सर परमान नदी में डूबने की घटना घटती रहती है।अजय सहनी एनडीआरएफ टीम को सूचित कर अपने लोगों के सहयोग से सहायता हेतु तैयार रहते हैं।अजय सहनी के कार्यों कई महीनों से युवा मंडल फारबिसगंज देख रही थी।और युवा मंडल ने तय किया है कि गायत्री परिवार फारबिसगंज के वरिष्ठ परिजन ढोलबज्जा निवासी स्व विनोदानंद झा के स्मृति में उन्हें सम्मानित किया जायेगा।यह जानकारी युवा प्रखंड संयोजक रुपेश और दीपक द्वारा दिया गया।प्रज्ञा मंडल के प्रखंड संयोजक इंद्रानंद दास ने अजय सहनी को बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *