पीएम मोदी गरीबों की चिंता करते हैं और सीएम हेमंत सोरेन दलालों और विचौलियों की: बाबूलाल मरांडी

डुमरी: उपचुनाव में एनडीए गठबंधन ने अपने प्रत्याशी यशोदा देवी के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो लगातार जनसंपर्क ,सभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से प्रचार अभियान को गति देने में जुटे हैं। रक्षाबंधन पर्व के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तेलो मंडल के तेलो पश्चिमी,भदाही पंचायत में आदिवासी टोला,सरैयाटांड़ सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर श्री मरांडी के साथ झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण ,गोमिआ से आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो,भाजपा के पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता शामिल थे।
श्री मरांडी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों और हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने की अपील की।
उन्होंने कहा झारखंड राज्य भाजपा और एन डी ए की देन है। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भगवान बिरसा की जयंती पर राज्य की स्थापना हुई। भाजपा की सरकारें जब जब बनी राज्य के विकास को गति दी। बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई।
उन्होंने कहा कि अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव को विकास से जोड़ा। उनकी सरकार ने ग्राम सेतु योजना चलाकर नदी नालों पर पुल पुलियों का जाल बिछाया। रघुवर सरकार ने गांव गांव तक बिजली पहुंचाई। डाकिया योजना से पहाड़ों तक अनाज भेजने की व्यवस्था की। महिलाओं केलिए एक रुपए में रजिस्ट्री योजना बनाई,मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना चलाई।
अटल जी की सरकार ने आदिवासी संथाली भाषा को 8वीं सूची में जोड़ा। आदिवासी मंत्रालय बनाए।
कहा कि आज मोदी सरकार गांव गरीब किसान केलिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास,जनधन खाता,शौचालय,रसोई गैस,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि में प्रति वर्ष 6हजार रूपए भेजना जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारा।
आज राज्य में पिछले 9वर्षों में 5मेडिकल कॉलेज बने,देवघर में एम्स अस्पताल बना,हवाई अड्डा बना।
आदिवासियों का सम्मान बढ़ाते हुए बिरसा जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया, केंद्र में 8आदिवासी मंत्री आजाद भारत में पहली बार बने। आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का पहला महिला राष्ट्रपति बनाया।

कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार में विकास की चर्चा होती है।वहीं झामुमो कांग्रेस राजद के लोग जब जब सत्ता में आते हैं भ्रष्टाचार,घोटाले लेकर आते हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खान,खनिज , बालू, पत्थर जमीन की लूट मची है।आदिवासी मुख्यमंत्री ही आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं। नौजवानों को न रोजगार दिया न बेरोजगारी भत्ता।
कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। रोज हत्याएं हो रही। महिलाएं,बहन बेटियां घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। कही पेट्रोल से जला दिया जा रहा कही टुकड़ों टुकड़ों में काट दिया जा रहा। कही बलात्कार करके पेड़ में लटका दिया जा रहा।

कहा कि आज राज्य में बिचौलिए ,दलाल ,भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे।और उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
कहा कि मुख्यमंत्री महंगे वकील रखकर उन्हें बचाने में लगे हैं।पुलिस कानून व्यवस्था नहीं वसूली व्यवस्था संभाल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को गांव,गरीब,किसान की चिंता है लेकिन हेमंत सोरेन को दलालों, बिचौलियों को जेल जाने से बचाने की चिंता है।
उन्होंने कहा कि जबतक हेमंत सरकार रहेगी अपराधियों को हिम्मत रहेगा। दलाल बिचौलिए राज्य को लूटते रहेंगे।
उन्होंने हेमंत सरकार को सबक सिखाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित झारखंड बनाने केलिए एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप में वोट देकर अपार मतों से जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *