खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को डीडीसी ने रवाना किया

खूंटी:खेलो झारखण्ड अन्तर्गत खो-खो प्रतियोगिता के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उप विकास आयुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में खेल की भावना से शामिल होने एवं प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना दी। साथ ही बच्चों के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित हो जा रहे शिक्षक एवं कोच को बच्चों की विशेष सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
खो-खो प्रतियोगिता में निम्न वर्ग एवं विद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया जाना है–

क्रम. — वर्ग — प्रतियोगिता का नाम — विद्यालय का नाम

  1. — 14 वर्ष से कम उम्र के लड़के– खो-खो — उ० उ० वि० भण्डरा, खूँटी
  2. 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियां– खो-खो– के.जी.बी.वी. रनिया
  3. 17 वर्ष से कम उम्र के लड़के — खो-खो– उ० उ०वि० सिन्दरी, अड़की
  4. 17 साल से कम उम्र की लड़कियां– खो-खो– रा0 उ0म0 – सह – उच्च विद्यालय, गनलोया
  5. अंडर 19 लड़के — खो-खो– डिस्ट्रीक्ट सीएम एस.ओ. ई खूँटी
  6. अंडर 19 लड़कियां — खो-खो– डिस्ट्रीक्ट सीएम एस.ओ. ई खूँटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *