23 जून को भ्रष्टाचार एवं वंशवाद के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता: दीपक प्रकाश

Ranchi : चुनाव पाँच वर्षों के अंतराल पर होते हैं पर मांडर के जनप्रतिनिधि के कुकृत्यों के कारण यहाँ ढाई वर्ष में ही फिर से चुनाव हो रहा है। न्यायालय ने यहाँ के जनप्रतिनिधि को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाया है,सजा सुनाई, उनकी विधायकी गई एवं उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाया है ।

अब इन्होंने अपनी बेटी को चुनाव लड़ाया है ताकि आगे भी भ्रष्टाचार का खेल चलता रहे। उपरोक्त बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मांडर के पतरातू पंचायत में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने यहाँ के जनप्रतिनिधि के दोषी पाये जाने पर उन्हीं की बेटी को उम्मीदवार बनाकर फिर से वंशवाद की अपनी परंपरा को आगे बढाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के लंबे कालखंड में सिर्फ आदिवासी को वोट बैंक समझा। पर आज नरेंद्र मोदी जी के कैबिनेट में 8 जनजातीय समाज से मंत्री बनाये गये हैं।
श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र में जब अटल जी की सरकार बनी तो उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाया, केंद्र में आदिवासी कल्याण के लिए अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय बनाई तो वहीं वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार में जनजातीय समाज को बड़ी भागीदारी मिली है। श्री प्रकाश ने कहा कि किसानों के हित में “मोदी सरकार” प्रत्येक वर्ष सीधे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपये सालाना ट्रांसफर करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड की होनहार बेटी रुपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए भाजपा को सड़क पर उतरना पड़ा, कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा तब जाकर मामले की सीबीआई जाँच चल रही है। श्री प्रकाश ने सभी से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को प्रदेश अ.ज.जा मोर्चा अध्यक्ष सह विधायक अमर बाऊरी ने भी संबोधित किया। इससे पहले नेता द्वय चान्हों मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चान्हो मंडल अध्यक्ष विजय महतो, जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री दीपक केसरी, रोहित कुमार, प्रताप कुशवाहा, प्रभाकर कुमार सहित बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *