उलगुलान रैली में उमड़ा जन सैलाब,इंडी गठबंधन के नेता हुए गदगद,कहा-इसबार भाजपा की विदाई कन्फर्म

रांची: राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन के द्वार आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पंडाल के अंदर और बाहर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। करीब करीब सभी जिले से छोटी और बड़ी गाड़ियों में भर भर कर लोगों को प्रभात तारा मैदान लाया गया था। चिलचिलाती धूप में भी जेएमएम कार्यकर्ता का आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
वहीं उलगुलान न्याय रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी,शरद पवार,उद्धव ठाकरे जैसे कई बड़े नेता नहीं पहुंचे।
उलगुलान रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने अपने पति का संदेश मंच पर पढ़ा।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के चयन में गड़बड़ी को लेकर रैली में आपस में कांग्रेस कार्यकर्ता भीड़ गए। जिससे कुछ देर के लिए वहां पर अफरा तफरी हो गई।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मंच से संबोधित करते हुए केंद्र सरकार गलत नीतियों का विरोध किया।
टीएमसी के नेता ने भी संबोधित कर एनडीए के खिलाफ हमला बोला।
वहीं शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोला। ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। आने वाले चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को झुकाने की जी कोशिश है यह कोई नई नहीं है। जब से राज्य बना है तब से भाजपा यहां की सरकार को अस्थिर करना चाहती है। नया राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पुलिस राज थोपने की कोशिश की गई। 2014-19 तक डबल इंजन की सरकार में सीएनटी एसपीटी एक्ट को छेडछड़ करने की कोशिश की गई। भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। वहीं अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया। यह लोकतंत्र पर हमला है। इस साजिश को हम लोगों को फेल करना है। पहले चरण के चुनाव में चार सौ पार के गुबारे फूटने लगे।
झारखंड से सबसे अधिक पलायन होता है। इसी झारखंड में एचईसी है। जहां के कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। निजीकरण के खिलाफ रोजगार के लिए पूरे देश में युवा आक्रोशित है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश के आदिवासी समाज इस बार भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा।
हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी ने जेल में बंद किया है। हेमंत सोरेन को जेल में बंद करने का काम किया है।
जंगल में रहकर अपने अधिकारों की लड़डाई लड़ने वाले को कभी छेड़ना नहीं। भाजपा नागपुर के संविधान को मनाती है। जबकि हमलोग बाबा साहेब अम्बेदक के संविधान को मानते हैं।
भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के लोग कह रहे हैं कि चार सौ टिप दे दो संविधान बदल देंगे।
हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में जेल में डाल दिया।
मोदी वासिंग पाउडर चुटकियों में दाग धूल जाता है। जीतने भी नेता पर भ्रष्टाचारी आरोप लगाते हैं और वह नेता जब भाजपा में चले जाते हैं तो उनका भ्रष्टाचारी धूल जाता है।
आज सारे बेईमान नेता भाजपा में है और पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं।
भाजपा ने देश में मंहगाई और बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अडानी कंपनी को लाभ दिलाने के सबकुछ कर सकते हैं। उन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है।
भाजपा पिछले पांच सालों से झूठ बोल रही है। यह चार सौ पार का नारा फर्जी है। अबकी बार कहना है भाजपा तड़ीपार होगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। जबकि अबतक अदालत ने उनको गुनहगार नहीं ठराया है। यह गुंडा और तानाशाही राज है। मेरे पति ने दिल्ली में बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य की व्यवस्था दिल्ली की जनता के लिए किया।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस रैली जन सैलाब देखकर यह प्रतीत होता है कि  झारखंड की जनता ने भाजपा को भगाने का मूड बना लिया है।
इंडी गठबंधन के लोग एनडीए की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड में अच्छा काम चल रहा था। लेकिन पीएम मोदी को अच्छा नहीं लगा और केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया।
उन्होंने कहा कि हमारे पिता लालू यादव को जेल में भेजने का काम किया,मुझपर भी झूठे केस डाल दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। वे गोबर को भी हलवा बनाने की बात करते हैं।अब तो जनता उनके भाषण को सुनना नहीं चाहते हैं।
पीएम मोदी इंडी गठबंधन की एकता से घबरा गए हैं।
कल्पना सोरेन: विगत चार सालों से मेरे पति को साजिश रच कर जेल में डाल दिया। इसी कड़ी में केजरीवाल और उनके साथियों को जेल में डाल दिया है। आजादी के बाद यह पहली घटना है ।जिसमे विपक्ष के चुन चुन कर नेताओं को जेल में डाल दिया जा रहा है।
झारखंड की जनता अब भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना चाहती है। इस चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। देश के कई सिद्युल एरिया पर गिद्ध जैसी नजर है। सरना कोड,पिछड़ों को  27 प्रतिशत आरक्षण दिलाना सहित कई ज्वलंत मुद्दे को लेकर भाजपा से लड़ाई है।
जुमले वाले केंद्र सरकार की नाकामी और देश को तोड़ने वालो को झारखंड से खदेड़ा जायेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह संविधान को बचाने के लिए रैली है।
मंच पर दो कुर्सियां खाली रखी गई,जिसमे एक अरविंद केजरीवाल और दूसरा हेमंत सोरेन का।
पहले फेज के 102 मतदान में इंडी गठबंधन को 80 सीटें मिल रही है। भाजपा का हवा हवाई हो गई।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा  इस पंडाल में जन सैलाब को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अबकी बार भाजपा की विदाई तय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार चार सौ पार का नारा दे रहे हैं। दरअसल,भाजपा इस बार चुनाव हारने जा रही है। यह भाजपा को आभाष हो चुका है। यह जन सैलाब परिवर्तन की बात कर रही है।
अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड की भी चर्चा किया। साथ ही कहा कि भाजपा चंदा चोरी करती है। जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है।
वहीं झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। झारखंड के एचईसी को भी बेचने की योजना है। लेकिन हमारी सरकार एचईसी को कभी भी बिकने नहीं देगी।
केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर फिर से एचईसी की स्थिति ठीक की जायेगी।
सीएम ने कहा कि इस प्रभात तारा मैदान में उमड़ा जन सैलाब देखकर भाजपा नेताओं को आज नींद नहीं आएगी।
कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस बार देश से भाजपा की विदाई तय है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी देने की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को अछूत समझती है। यही कारण है कि भारतीय सांसद के नए भवन का उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को नहीं बुलाया।
पीएम मोदी सफेद झूठ बोलते हैं। गरीबों को 15-15 लाख देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता मिलने के बाद कहते हैं की वह जुमला था। उन्होंने सारे आदिवासी विरोधी कानून को हटाएंगे। जल,जंगल की रक्षा की जायेगी।उसके लिए कड़े कानून बनाए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब कल्याण के लिए काम करेंगे। उलगुलान रैली सात बजे तक चली। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने की।मंच का संचालन बिनोद पांडे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *