राजनीति में एहसान शब्द अनुचित राजद सुप्रीमो लालू यादव देश के बड़े सेक्युलर एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता : कैलाश यादव

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री झामुमो नेता शुदिव्य सोनू द्वारा राजद नेताओं को धूर्तता शब्द प्रयोग करने पर आपत्ति जताई है और कहा कि यह ब्यान काफी पीड़ादायक है। यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे ताकतवर और बड़ी पार्टी है एवं इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं ! बिहार में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन एवं एनडीए से है !

JMM प्रमुख झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद के दिल में हैं और सम्मानित नेता हैं बिहार में किसी कारण से झामुमो का सीट शेयरिंग में जगह नहीं मिलना अफसोसजनक है लेकिन इसको लेकर झामुमो नेता मंत्री द्वारा राजद नेताओं को अपशब्द बोलना अत्यंत निंदनीय है। बिहार में परिवर्तन होना सुनिश्चित है इस बार तेजस्वी के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनना तय है।  

राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय एवं सेक्युलर प्रणेता हैं राजद बिहार में किसी भी हाल में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *