रामनवमी और ईद को लेकर गोला थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

गोला: रामनवमी और ईद को लेकर शनिवार को गोला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोला बीडीओ संजय कुमार शांडिल्य, सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार एवं थाना प्रभारी हरिपद टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान दोनों ही त्यौहार आपसी प्रेम के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गोला प्रखंड क्षेत्र में हर त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। दोनों समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाते हुए एकता की मिशाल पेश करते आए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के सभी मस्जिद, मदरसा एवं चैती दुर्गा मंदिरों के बारे में भी जानकारी ली। रामनवमी के मद्देनजर कहा गया कि इस बार रामनवमी लाइसेंस के रेनुअल हेतु एसडीओ के यहां आवेदन देना होगा। शांति समिति की बैठक में पूर्व मुखिया बजरंग महथा एवं वीणा देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन पाठक, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, रामबिनय महतो, मनीष चिंगारी, अमित महतो, गुलाम सरवर, सुनील कुशवाहा, आजसू नेता दिनेश कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, गोविंद मुंडा, राजमोहन महतो, नित्यानंद महतो, बिनू कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, झामुमो नेता आलम अंसारी, भाजपा नेता पंचम चौधरी, बबलू साव, जितेंद्र साहू, विकास मणि पाठक, अकबर अंसारी, कलाम अंसारी, राजेंद्र महतो, कालीचरण महतो, प्रदीप सिंह, सुधीर महतो, गौतम कुमार, रहमत अंसारी, जितभान महतो, दीपक कुमार उपाध्याय, गुलाम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *