विशाल कुमार सिंह को रांची विश्वविद्यालय टाॅपर से पुरस्कृत होने पर पासवा ने दी बधाई

रांची: रांची विश्वविद्यालय के M.Sc. Biotechnology टॉपर और प्रोफेशनल कोर्स में ओवरऑल बेस्ट मास्टर डिग्री होल्डर का खिताब जीतने वाले विशाल कुमार सिंह को पासवा (पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
पासवा के मुख्य संरक्षक (Chief Patron) एवं उस समय के वित्त मंत्री डॉ. रमेश्वर उरांव ने भी विशाल कुमार सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विशाल कुमार सिंह की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता को भी दर्शाती है।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने विशाल कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि समाज सेवा और शिक्षा को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
इस अवसर पर पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव, महासचिव डॉ. राजेश गुप्ता, राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा, प्रदेश पासवा महासचिव नीरज सहाय, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ. सुषमा केरकेट्टा, प्रदेश पासवा के रूपेश कुमार, मनोज कुमार भट्ट, संजय प्रसाद, रशीद अंसारी, अल्ताफ अंसारी, चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश, हजारीबाग जिला अध्यक्ष मिंकु प्रसाद, कोडरमा जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, धनबाद जिला अध्यक्ष मो. जिन्ना, गढ़वा जिला अध्यक्ष एस.एन. पाठक, गोड्डा जिला अध्यक्ष मनोज झा एवं गिरिडीह जिला संयोजक अभय प्रसाद ने भी विशाल कुमार सिंह को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशाल कुमार सिंह की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। उनका यह सफर न केवल उनके लिए बल्कि अनगिनत छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें शिक्षा व समाज सेवा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देगा।
पासवा परिवार की ओर से एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *