पंचम चौधरी बने जिला संयोजक

रजरप्पा मंदिर परिसर में शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंच के प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय संयोजक सचिंद्र कुमार बरियार, प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख बंदेशंकर सिंह एवं प्रांत सह संयोजक ज्ञानदेव टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने तमाम लोगों से राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने हेतु स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के रामगढ़ जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया। जिसमें पंचम चौधरी को जिला संयोजक, नेपाल महतो व मिथिलेश कुमार मंडल को सह संयोजक, महेश्वर महतो को विचार विभाग प्रमुख, अरविंद कुमार गुप्ता को संघर्ष वाहिनी प्रमुख, रवि कुमार गुप्ता को संपर्क प्रमुख, वेणुगोपाल गोस्वामी को कोष प्रमुख एवं संजय कुमार को प्रचार प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में प्रहलाद साव, दिलीप कुमार करमाली, संतविलास करमाली, अनिल कुमार, महेश प्रजापति, करम चंद्र करमाली, प्रदीप पोद्दार, महेंद्र प्रसाद, अवधकिशोर अग्रवाल, डॉ. जेके सिंह, देवदास प्रसाद, पीयूष तिवारी, संजय प्रभाकर, दिनेश कुमार चौरसिया व जय कुमार भगत का चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों का बारी-बारी से माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक पंचम चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सहसंयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख अजय चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, रमेश वर्मा, गणेश स्वर्णकार, संजय प्रभाकर, स्नेहलता चौधरी, ताप्ती कुमारी, पूनम चौधरी, हर्षिता चौधरी, खिरोधर साहू, प्रो. आलोक कुमार सिंह, अवधकिशोर अग्रवाल, बबलू साव, विकास मणि पाठक, जितेंद्र साहू, हरीश बर्मन, उज्जवल चक्रवर्ती, अर्जुन वर्मा, पीएन सिंह, जयकिशुन साव, सौरभ कुमार जायसवाल, राजेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *