प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नियंत्रण कक्ष के सदस्यों की हुई बैठक,संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान नियंत्रण कक्ष के प्रभारी केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस भवन में नियंत्रण कक्ष के सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आभा सिन्हा, नेली नाथन, शहबाज अहमद उपस्थित हुए।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी केशव महतो कमलेश ने नियंत्रण कक्ष के मुख्य कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। इसके बाद संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत 18 अप्रैल 2022 को प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले संवाद जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन के संबंध में जिलाध्यक्षों से जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई। इस कार्यक्रम के विस्तृत प्रतिवेदन के संकलन हेतु नियंत्रण कक्ष के सदस्यों को प्रमंडलवार जिम्मेवारी दी गई, जिसमें नियंत्रण कक्ष के प्रभारी केशव महतो कामलेश को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, आभा सिन्हा को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, नेली नाथन को कोल्हान प्रमंडल, निरंजन पासवान को पलामू प्रमंडल एवं शाहबाज अहमद को संथाल प्रमंडल की जिम्मेवारी दी गई है, जो संबंधित प्रमंडल के जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम की रूपरेखा और सारी गतिविधियों की सूचना प्राप्त कर प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को अवगत कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *