झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी

रांची: झारखंडवासियों को फिलहाल भीषण शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में पांच जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। कई कई जिलों में शीतलहर भी चलने की आशंका जतायी गयी है। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले पाचों दिन मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान मैं 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सबसे पहले गिरावट पलामू संभाग के साथ उत्तरी में देखने को मिलेगी। इसके बाद रांची और आसपास के क्षेत्र एवं अंत में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *