विश्व शान्ति के संदेश के साथ बिहार में आयेगी बहार!राजयोगिनी बी.के रुक्मिणी दीदी

अनूप कुमार सिंह,पटना।विश्व शान्ति के संदेश के साथ बिहार में आएगी बहार! बिहार ज्ञान व अध्यात्म की जननी है!आध्यात्मिक ज्ञान व भक्ति मानव जीवन की संजीवनी है!उक्त बातें राजयोगिनी बी.के रुक्मिणी दीदी ने कही!वे रविवार को राजधानी पटना के कंकड़बाग में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।उन्होंने राजयोग के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेरिटेशन व राजयोग के माध्यम से मानव काम,क्रोध,लोभ, मोह व अहंकार को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकता है। गौरतलब हो कि राजयोगिनी रुक्मणि दीदी को स्नेह से मैसेंजर ऑफ गॉर्ड भी कहा जाता है। उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में ही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में पूर्ण रूप से सेवा शुरू की।जहां उन्होंने 47 वर्षों से देश व विदेश में ॐ शान्ति व भाईचारा का संदेश पूरे विश्व में फैलाया है।वहीं बिहार व झारखंड समेत नौ राज्यों का संचालन राजयोगिनी रुक्मणि दीदी कर रही हैं। उन्होंने परमपिता परमात्मा शिव को ज्ञान, बुद्धि व आनंद का कारक बताया!वहीं मानव जीवन में अध्यात्म व राजयोग की संजीवनी से जीवन सफल करने की प्रेरणा दी।उक्त समारोह में राजयोगिनी रुक्मणि दीदी ने बिहार के लोकप्रिय अखबार समदिया मिथिला दैनिक की चर्चा करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया के माध्यम से बिहार व झारखंड में समदिया मिथिला शान्ति व भाईचारा का संदेश फैला रही है।उक्त समारोह में गणादेश बिहार हेड अनूप कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी एस एन श्याम वअटल बिहारी सिंह के अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से कई बहनें व वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *