विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय होली उत्सव का आयोजन

रांची: विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में मंगलवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबा विद्यापति रचित आरती जय जय भैरवी असुर भयावन गीत गाकर सभी भक्तजन मंत्रमुग्ध हुए। उसके बाद एक से बढ़कर फगुआ गीत प्रस्तुत किया गया। होली के पकवानों की भी व्यवस्था की गई थी। ठंडाई, भांग, मालपुआ का लोगों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा, महासचिव उदित नारायण ठाकुर, संयुक्त सचिव जयन्त झा, प्रवक्ता ज्ञानदेव झा, डॉक्टर बचाराम झा, श्रीराम मिश्रा, रघुनाथ झा, शिवराम मिश्रा संतोष मिश्रा, विश्व मोहन झा, विनय चंद्र झा, विनय झा, महाकाल, रंजीत लाल दास, अशोक मिश्रा, गौरी शंकर झा, भावेश चंद्रा, संतोष मिश्रा, सूरज महतो, डॉ पंकज राय आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *