16 अप्रैल से 1,127 ग्राम पंचायतों में शुरू होगा नामांकन

रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव में नामांकन में प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है। उम्मीदवार इस दौरान पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस चरण में 14 मई को मतदान होना है, जबकि 17 मई को मतों की गणना होगी। बता दें कि पहले चरण में कोडरमा, जामताड़ा व खूंटी को छोड़कर शेष 21 जिलों के किसी न किसी प्रखंड के 1,127 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।

पहले चरण में इतने पदों के लिए होना है मतदान
ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य : 14,079
मुखिया : 1,127
पंचायत समित सदस्य : 1405
जिला परिषद सदस्य : 146
इन प्रखंडों में शुरू होगा नामांकन

गढ़वा : चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया, बडग़ढ़
पलामू : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज, उंटारी रोड
लातेहार : सरयू, लातेहार, चंदवा
चतरा : प्रतापपुर, कुंदा, चतरा
हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरक_ा, चलकुशा, पदमा
गिरिडीह : जमुआ, गिरिडीह, गांडेय
देवघर : मोहनपुर, देवघर, देवीपुर
गोड्डा : पोड़ेयाहाट, गोड्डा, सुंदर पहाड़ी
साहिबगंज : बोरियो, पतना, बरहड़वा
पाकुड़ : पाकुड़
दुमका : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा
धनबाद : तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी
बोकारो : गोमिया, पेटरवार
रामगढ़ : दुलमी, चितरपुर, गोला
लोहरदगा : पेशरार, किस्को
गुमला : रायडीह, सिसई, भरनो
रांची : बुंडू, राहे, सोनाहातु, तमाड़
सिमडेगा : कुरडेग, करसई, बोलबा, पाकरटांड़
पश्चिम सिंहभूम : बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा
सरायकेला खरसावां : ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह, चांडिल
पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, गूड़ाबांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *