रक्त रंजित होती सड़के, तमाड़ के पास बस पलटने से एक की मौत, एक दर्जन घायल

रांची। सोमवार की सुबह लगभग छह बजे कोलकाता से रांची आ रही राजधानी नामक बस तमाड़ के पास पलट गई। जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना तमाड़ के ईचाडीह के समीप हुई। जानकारी के अनुसार बस ओवर लोडेड था। बस की गति भी काफी तेज थी। इस बाच ईचाडीह के पास बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे बस डीवाईडर में टकराते हुए बीच सड़क में पलट गया। इस घटना में जिस महिला की मौत हुई है उस महिला की सर धड़ से अलग हो गया है।गंभीर रुप से घायल यात्रियों में भरनो लोहरदगा निवासी सुभाष उरांव (23 बर्ष), लोमकाना गुमला निवासी रोशन तिर्की 22 बर्ष, भरनो निवासी पलक (3 वर्ष), भरनो निवासी रंजू खातून (30 वर्ष), भरनो निवासी सादाम अंसारी (28 वर्ष) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *