संत रविदास की जयंती पर भाजपा के नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

खूंटी: संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को जिला भाजपा जिला कार्यालय में एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र नायक की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्व प्रथम संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संजय साहू जी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
संत रविदास ने अपने ज्ञान से समाज को संदेश दिया, व्यक्ति बड़ा या छोटा अपने जन्म से नहीं अपितु अपने कर्म से होता है। रैदास, धर्म के पथ पर चलने वाले महान पुरुष थे। इनके विचारों, सिद्धान्तों को सदैव स्वयं में जीवित रखने के लिए और उनके जन्म दिवस को उत्सव के रूप में मनाने हेतु हर वर्ष संत रविदास जयंती मनाया जाता है।
जिला अध्यक्ष योगेन्द्र नायक जी ने कह कि भारत भूमि को युगों युगों से अनेक साधु-संत पीर फकीर ने जन्म लेकर कृतार्थ किया है। जिन सब में से एक संत रविदास हैं। इन्होंने अपने मन, कर्म तथा वचनों से समाज में फैले कुरीति स्वरूप जातिवाद, बड़े-छोटे का भेद को मिटाया। यह एक समाज सुधारक तथा मनुष्य के शरीर में जन्में ईश्वर के अवतार थे। उनके कर्म से ही उन्हें संत शिरोमणि का उपाधि मिला।
मंच संचालन महामंत्री लखिन्दर नायक एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष महेन्द्र नायक ने किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शीतल स्वांसी, मंत्री जीतन स्वांसी, नगर महामंत्री शेखर कुमार रवि,बजरंग नायक, चंचल देवी, ननकु नायक, राम चन्द्र राम, मुकेश नायक, प्रितम, अजय, गौरव, राज सागर,रोहित, अभय,पियुष, अभिनायक, अंकित, विन्दा देवी, लिल देवी, मुस्कान कुमारी, शोनाली, सुनीता, आंचल कुमारी, बबली कुमारी, गौरी कुमारी आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *