पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एन डी ए द्वारा राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाए जाने पर राजेश शुक्ल ने अधिवक्ताओं के बीच मिठाई वितरित करवाया

रांची : एनडीए द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने अधिवक्ताओं के बीच और आम लोंगो के बीच मिठाई वितरित करवाया।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में एन डी ए ने एक योग्य और अनुभवी जनजाति समाज की कुशल जननेता श्री मती द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर जहा महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है वही जनजाति समाज को सर्वोच्च सम्मान दिया है।

श्री शुक्ल ने कहा है श्रीमती मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में सभी क्षेत्रों के उन्नयन के लिए कार्य किया। जिसको झारखंड की जनता प्रशंसा करती है।

श्री शुक्ल ने श्रीमती मुर्मू को आज बधाई दिया है उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *