सरहुल पर्व पर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में सभी को अंग वस्त्र भेंट किया

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने सभी विधायकों,कर्मियों और मीडिया कर्मियों को सरहुल पर्व पर अंग वस्त्र भेंट दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरहुल पर्व पर झारखंड की  परंपरा के अनुसार हमने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है। सरहुल प्रकृति का पर्व है। प्रकृति रहेगा तो हम अभी जिंदा रहेंगे,इसलिए हम सभी को प्रकृति की रक्षा करना चाहिए। यही मैंने इस अंग वस्त्र भेंट कर मैसेज देने का काम किया है। वहीं नियोजन नीति पर कहा कि राज्य सरकार इसके प्रति गंभीर है। यह मामला न्यायालय में है। लेकिन राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कृत संकल्पित है। उन्होंने बजट पर कहा कि यह बजट संतुलित है और सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *