राहुल गांधी के जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने केक काटा और गरीबों के बीच भोजन वितरित किया

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 53वॉं जन्म दिन कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। उसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ही गरीबों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा खाना वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दिया और कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और विपरित परिस्थितियों में आपका आदम्य साहस सराहनीय है। आप दया और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सच्च बोलना जारी रखें और करोड़ो भारतीय की आवाज बनें। उन्होंने कहा कि नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने के बात, तार-तार होते राजनीतिक सुचिता के बीच मूल्यों की बात, विपरित धाराओं के बीच खडे़ होकर उनका रूख मोड़ना, ये राहुल गांधी होने का प्रमाण है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अमरेन्द्र सिंह, कमल ठाकुर, बेलश तिकी, नेली नाथन, डॉ राकेश किरण महतो, अजहर पप्पू, विशाल सिंह, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सुरेन राम, छोटू सिंह, अरुण  श्रीवास्तव, वारिस कुरैशी, अख्तर अली, राजू, राम, अजय सिंह, विनोद साहु, संगीता टोप्पो, अर्चना मिर्धा, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रेम कुमार , मनोज मुर्मू, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *