हूल दिवस पर सिदो-कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

रांची: झारखंड कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर सोमवार को सम्पूर्ण झारखंड में सिदो कान्हु की विरता की गाथा को याद करते हुए हूल दिवस उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई वही इस अवसर पर खूंटी में भी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी के आवासीय कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि उनका देश के प्रति बलिदान झारखंड के साथ साथ देश कभी भूल नहीं पाए गा उनके विरता पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज देश जिस दिशा में जा रहा है वैसी हलात में ऐसे ही वीर शहिदों की देश को जरूरत है।
सांसद श्री कालीचरण मुंडा ने भी प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे वीर शहीदों के कारण ही हम झारखण्ड वासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि उनके बलिदान के कारण देश आज आजादी की गाथा गढ़ने में सफल रहा ।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के अध्यक्षता में खूंटी जिला के सभी प्रखण्ड पर्यवेक्षको,सभी प्रखण्ड अध्यक्षों,सभी मण्डल अध्यक्षों के साथ माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा,जिला पर्यवेक्षक योगेंद्र साव,जिला ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर अंजनी रंजन के उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक हुई, एवं संगठन को और मजबूत करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए।
इस बैठक में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक सुनिता गोप, सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पांडेया मुंडा, हेलेन होरो,धर्मदास कडीर , विक्रम नाग, नईमुद्दीन खा, विल्सन तोपनो, पौलूस पूर्ति, अजय गुप्ता, जोन कँडुलना, अलबर्ट तिग्गा, आदित्य गंझू, अजय गंझू, सुनील उरांव, जगेश्वर गोप, मानुएल सांगा, सुला सोय, रामसिंह राम, प्रवीन कुमार कर सुषमा, शांता खाखा, जेम्स तोपनो, अशोक राम, अंजू कुमारी,सोनू, अनिता, इंदुअन्ना हसा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *