झारखण्ड मैथिली मंच ने मैथिली सम्मान दिवस पर परिचर्चा का किया आयोजन
रांची : झारखण्ड मैथिली मंच, राँची के तत्वावधान में मैथिली सम्मान दिवस के अवसर पर विद्यापति दलान, हरमू के परिसर में पर मैथिली भाषा के स़ंरक्षण,संवर्धन एवं भाषायी विकास यात्रा पर परिचर्चा आयोजित की गई।ज्ञातव्य है कि लंबे संघर्ष के बाद 8 जनवरी 2004 को मैथिली भाषा को भारत के अस्टम अनुसूची में स्थान मिलने संबंधी अधिसूचना जारी हुई इसलिए इस दिन को मैथिली भाषा-भाषी मैथिली सम्मान दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम नन्द किशोर महतो की अध्यक्षता में हुई। हमेशा की तरह आज भी बाबा विद्यापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।तदुपरांत भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाउनि — के समूह गान के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। महासचिव जयंत कुमार झा ने आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में ब्रज कुमार झा ने परिचर्चा का विषय प्रवेश कराया।ततपश्चात बारी- बारी से सभी सदस्यों ने अपना उद्गार ब्यक्त किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रेम चन्द्र झा ने किया।
कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष नन्द किशोर महतो ,महासचिव जयंत कुमार झा,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, मोहन झा पड़ोसी, आत्मेश्वर झा,रंधीर झा, प्रेम चन्द्र झा,ब्रज कुमार झा,प्रमोद कुमार झा, सुकुमार नाथ झा,नरेश झा,कौशल किशोर झा,मकर चौधरी,बाबू लाल झा,राज कुमार मिश्र,शतीश कुमार मिश्र,संतोष कुमार झा आदि सम्मिलित हुए।



