अंश अंशिका मिलने पर डीजीपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस,कहा-पूरी पुलिस टीम ने इसको मिशन के रूप में लिया और बच्चे को बरामद किया है
रांची : राजधानी के चर्चित अंश–अंशिका लापता प्रकरण में झारखंड की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों की भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि इसमें अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय था। हमारी पूरी पुलिस टीम ने एक मिशन के तहत दोनों बच्चों को रामगढ़ से सकुशल बरामद किया है। इस मामले में बेहतर काम के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एडीजी मनौज कौशिक के नेतृत्व में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और ट्राफिक एसपी राकेश सिंह ने जिम्मेदारी के साथ काम किया है।
डीजीपी ने कहा कि बच्चों को खोजने में पुलिस को काफी मेहनत की है और उनकी मेहनत रंग लाई है। कई स्तरों पर जांच की गई और हर जानकारी को गंभीरता से लिया गया। आखिरकार पुलिस की मेहनत सफल रही और मामले में गिरफ्तारी हो सकी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दंपती से पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले इनपुट के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि मीडिया ने इस संवेदनशील मामले को जिम्मेदारी से उठाया। साथ ही यह भी बताया कि इस प्रकरण से जुड़ी पूरी कहानी पत्रकारों को ब्रीफ की जाएगी, ताकि सही जानकारी जनता तक पहुंच सके।
वहीं बच्चे के मिलने की खुशी में रांची के मौसीबाड़ी खटाल में सैकड़ों लोग पहुंचे और एक साथ होली दीपावली मनाया। बच्चे के घर पर एक तरह से मकर संक्रांति का मेला लग गया।



