संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर नमन किया

गणादेश,खूंटी :जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं एक गोष्ठी संविधान के प्रति वार्तालाप कर मनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि किसी भी स्वतंत्र देश को विधि व्यवस्था से सुचारू रूप से चलाने के लिए एक संविधान की आवश्यकता होती है जिसे भारत देश ने अलग अलग देशों से कानूनी व्यवस्था को अपना कर भारत का संविधान बनाया जिसमें सभी वर्गों के लोगों को देश हित में आजादी एवं समानता का व्यवस्था प्राप्त हुई।

मौके पर सांसद ने कहा कि जब तक देश का संविधान निर्माण नहीं होता देश सभी मामलों में प्रगति नहीं कर सकता क्योंकि उनका अपना निति सिद्धांत होता ही नहीं है। उन्होंने भारत के संविधान निर्माताओं को दिल से धन्यवाद कहा और संविधान की रक्षा हेतु सभी को हमेशा कटिबद्ध रहने की बात कही ।

मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नाईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप, नगर अध्यक्ष गुलाम गौश,जेम्स तोपनो,जुलयूस कन्डुलना,हेलेन तिडूं, सन्धू पुर्ती, सुन्दरमनी हंस, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, अनीता नाग, सुसारी पुर्ती, जुनैद खान, सुहेल आन्सारी, फिरोज आलम, बन्धू गझूं, बसंत सुरीन, प्रनीत तोपनो, अरूण सांगा, अजय किशोर मुण्डा, अनीस मांझी, माईकल तिडूं, धूमेश लोहरा, अगनेश बोदरा, अनुपमा ज्योति ओढया, सुनीता कच्छप, जोन बोदरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *