कांके रोड सरना समिति के पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा का 150वी जयन्ती बनाई!
रांची : कांके रोड सरना समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कांके में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती बनाई । कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के आन्दोलन से प्रेरित होकर सीएनटी एक्ट कानून बना है।झारखण्ड बने 25 वर्ष बीत गये है फिर भी राज्य में पलायन और बेरोजगारी को खत्म करने में वर्तमान की सरकार विफल रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शशि मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा का जीवन त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का अद्वितीय प्रतीक है। महासचिव राजेश लकड़ा ने कहा कि धरती आबा की अमर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को देने की आवश्यकता है। माल्यार्पण कार्यक्रम में सचिव रंजीत पहान,उपसचिव लखन मुण्डा,उपकोषाध्यक्ष विकास तिर्की,उपसचिव सतिश खलखों,प्रकाश टोप्पो,अमन हेमरोम,सोमरा गाड़ी,दीपू मुण्डा,अमन मुण्डा,गुड्डू मुण्डा इत्यादि लोग मौजूद थे।



