अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित नंदन पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष लवली गुप्ता,राजू गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान चांदी का मुकुट पूर्व सीएम रघुवर दास को पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं अलग अलग जिले और प्रांतों से आए समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता को चांदी का मुकुट भेंट किया। महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संयोजक राजू गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार वीरेंद्र गुप्ता किरण गुप्ता,नमिता गुप्ता, लवली गुप्ता महासचिव विशाल आनंद संगठन मंत्री मुन्ना कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष रविकांत गुप्ता संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार गुप्ता,अंकेक्षण विजय कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,आशा गुप्ता और अंजू गुप्ता प्रमुख है। इसके साथ ही कार्यकारिणी में मनोनित सदस्यों को भी शपथ दिलाया गया।
मुख्य अतिथि रघुवर दास ने कहा कि हम लोग डिजिटल युग में जी रहे हैं। व्यापार में डिजिटल का प्रयोग कर रहे हैं। समय की मांग के अनुसार हमें
वर्षों से चली आ रही रूढ़ीवादी परंपरा को भूलना होगा। इसमें दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ना होगा। समाज में न कोई दहेज देगा और न ही कोई लेगा,इसके लिए जन जागरण चलाने की जरूरत है। दहेज की लालच में बेटियों को जलाया जाता है। इसके खिलाफ हमें जागना होगा।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद ने कहा कि जो वर्षों में नहीं हुआ वह मैं एक साल में करके दिखाऊंगा। पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। संगठन में जो लोग काम करने वाले होंगे वहीं संगठन में रहेगा। जिसके पास समय,पैसा, और गाली सुनने के क्षमता होगी वहीं समाज सेवा कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। पूरे देश में धर्मशाला वैश्य समाज का है। उसमे अपने समाज के गरीब बच्चों के लिए मुफ्त में आवासीय व्यवस्था की जाएगी। मेधावी बच्चों को महासभा पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी। इसके अलावा अपने समाज के गरीब कन्या का विवाह भी मुफ्त में कराया जायेगा। दहेज के खिलाफ समाज को एकजुट करने का अभियान चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लवली गुप्ता ने कहा कि आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से अपने समाज को एकजुट करना पड़ेगा l समाज में जो दहेज प्रथा को दूर करना पड़ेगा। समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद के लिए वैश्य समाज को आगे आने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *