लोजपा रामविलास के नगर अध्यक्ष पद पर अविनाश सिंह का मनोनयन

फारबिसगंज
लोजपा रामविलास पासवान पार्टी के अररिया जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार ने जिले में संगठन का विस्तार करते हुए फारबिसगंज नगर अध्यक्ष पद पर युवाओं के चहेते अविनाश कुमार सिंह उर्फ बबलू का मनोनयन किया है। वही जिलाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी ने बताया कि फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में वे आसपास के ग्रामीण इलाकों में पार्टी का जनाधर वर्षो का रहा है।पार्टी जमीन से जुड़े लोगों का जनाधर वाली रही है। अब इसी क्रम में संगठन को और मजबूती से ऊर्जा देने के लिए नगर व प्रखंड में बूथ स्तर तक पांच पांच कार्यकर्ता को नियुक्ति किया जा रहा है।पार्टी में युवाओं व समाज के हर तबके के लोगो का समर्थन व झुकाव है।
इधर बबलू सिंह को नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला उपाध्यक्ष सह फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी मनीष झा,जिला सचिव गगन मिश्रा, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.मोकारीब,छात्र जिलाध्यक्ष मनीष पासवान, युवा जिला उपाध्यक्ष मो.राजा ललित पासवान ,जिला मीडिया प्रभारी रंजीत पासवान आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *