झारखंड में राज्य सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में मिली प्रोन्‍नति

रांची: झारखंड के राज्‍य सेवा के 40 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्‍नति दी गई है। इन अधि‍कारियों को क्रमश: 2019, 2020 और 2021 बैच में प्रोन्‍नति दी गई है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रोन्‍नति पाए 2019 बैच के कई अधिकारी अगले साल यानी वर्ष, 2023 में रिटायर हो जाएंगे। प्रोन्‍नति पाए 2020 बैच के अधिकारियों में चर्चित अधिकारी गोपालजी तिवारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *