मोदी सरकार में कोई भ्रष्टाचारी नही बचेगा,चाहे जितना दौड़ लगाए:बाबूलाल मरांडी

सरिया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सरिया में बगोदर विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित किया।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी नेमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला।
कहा कि भ्रष्ट , निकम्मी विकास विरोधी सरकार से झारखंड के विकास की उम्मीद बेमानी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 10हजार करोड़ के घोटाले उजागर हुए हैं। लोहा,कोयला,पत्थर की लूट हुई है। झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने केलिए बालू नही मिल रहा और बिचौलिए दलाल बड़े बड़े ट्रकों में भरकर राज्य के बालू को दिल्ली मुंबई, कोलकाता ले जा रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों,आदिवासियों की जमीन को मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने नाम बदल बदल कर लूटा है।
कहा कि आज खान खनिज ,जमीन ,पत्थर बालू के लूट की जांच ईडी सीबीआई कर रही ,कई बड़े ऑफिसर गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री ईडी के दफ्तर जाने से घबरा रहे। सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा रहे मुझे बचाइए।
श्री मरांडी ने कहा कि ये मोदी सरकार है जिसने लाल किले से न खायेंगे न खाने देंगे की कसम खाई है। मुख्यमंत्री जी कहीं दौड़ लगा लें कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त है।रोज लूट,हत्या,बलात्कार अपहरण,फिरौती की वारदातें हो रही।लेकिन राज्य की पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ रही। राज्य की पुलिस वसूली में लगी है या फिर हेमंत सरकार का विरोध करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने में।
कहा कि हेमंत है तो अपराधियों,दलालों , बिचौलियों की हिम्मत है। पुलिस,पदाधिकारी पद पोस्ट को रिचार्ज कराने की बात कहते है। बताते हैं देकर आए है तो लेकर ही जायेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी ऑफिस में आज बिना पैसे का कोई काम नही होता। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने केलिए भी पैसे देने पड़ते हैं। राशन कार्ड में बहु का नाम भी बिना पैसे का नही चढ़ता। छोटे काम केलिए भी हजारों में घुस देने पड़ रहे।
कहा कि हेमंत सरकार सड़कों का मरम्मत भी नहीं करवा रही।विद्यालयों में शिक्षक नही , अस्पतालों में डॉक्टर्स नही, दवाई नही, गरीबों को एंबुलेंस नही।
कहा कि हेमंत सरकार केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए अनाज को भी लूटवा रही।मुख्यमंत्री,खाद्य आपूर्ति मंत्री के क्षेत्र में गरीबों को महीनो तक अनाज नहीं मिल रहे।
कहा कि कई नियुक्ति वर्ष बीत गए लेकिन बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिली।राज्य में लाखों पद खाली पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा सरकार की देन है। अटल बिहारी वाजपेई ने राज्य को बनाया। उनकी सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव तक सड़कें पहुंचाई। सर्व शिक्षा अभियान से गांव के युवक युवतियों को पारा शिक्षक नियुक्त किया। पुल पुलियों का जाल बिछाया।
और पिछले 9वर्षों से मोदी सरकार ने झारखंड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। 5मेडिकल कॉलेज, देवघर में एम्स,हवाई अड्डा,बड़े बड़े हाईवे का निर्माण कराया।

कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित ,वंचित के विकास केलिए समर्पित है। जनधन खाता,शौचालय ,प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान भारत योजना से गरीबों की विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। कोरोना की चुनौतियों के बीच मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया,कोई भूखा नही सोए इसके लिए प्रति व्यक्ति 5किलो अनाज की व्यवस्था की, जनधन खाता में पैसे भेजे। किसानों के खाते में 6हजार रुपए सम्मान निधि प्रति वर्ष मिल रहे।

उन्होंने कहा घर घर बिजली की व्यवस्था यह मोदी सरकार की देन है।और अब हर घर नल जल की योजना से पीने का पानी सुनिश्चित कराया जा रहा।

कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो चौतरफा विकास होता है। चर्चा विकास की होती है लेकिन झामुमो कांग्रेस राजद की सरकारों में लूट भ्रष्टाचार ,अपराध की चर्चा होती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार,अपराध,दलाल, बिचौलिया मुक्त झारखंड बनाने केलिए भाजपा को मजबूत करें।

श्री मरांडी ने 2024में केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए झारखंड की सभी14लोकसभा सीट पर भाजपा को जिताने और राज्य में भी भाजपा की मजबूत सरकार बनाने केलिए संकल्पित होने का आह्वान किया।
आज की संकल्प सभा में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,नागेंद्र महतो,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,प्रभारी अमित तिवारी,वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *